- Hindi News
- कर्मचारी सामूहिक छुट्टी पर बिना काम कराए लौटे लोग
कर्मचारी सामूहिक छुट्टी पर बिना काम कराए लौटे लोग
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
पंजाब राज्य डीसी कार्यालय कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से पंजाब सरकार के विरुद्ध शुरू किए गए संघर्ष के क्रम में वीरवार को सभी जिलों के डीसी कार्यालयों के स्टॉफ ने एक दिन का सामूहिक अवकाश ले संगरूर में विशाल रोष रैली की।
फिरोजपुर से डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय व तहसील व उप-तहसीलों का स्टॉफ एसोसिएशन पदाधिकारियों विजय कुमार, वरिंद्र शर्मा, संदीप सिंह, राजविंद्र कौर, मनोहर लाल, जोगिन्द्र कुमार, यशपाल ग्रोवर, कश्मीर चंद, संदीप धवन, विशाल मेहता, राजिंदर कुमार के नेतृत्व में संगरूर के लिए रवाना हुआ।
हालांकि सामूहिक अवकाश की घोषणा एसोसिएशन द्वारा करीब एक माह पूर्व कर दी गई थी, बावजूद इसके कई लोग अपने काम करवाने मिन्नी सचिवालय पहुंचे, जिन्हें बेरंग लौटना पड़ा। उधर, एसडीएम कार्यालय, तहसीलों एवं उप-तहसीलों में भी कामकाज पूरा दिन ठप रहा।
पंजाब सरकार के खिलाफ शुरू किए गए संघर्ष में डीसी दफ्तरी कर्मचारियों ने संगरूर में की विशाल रैली