- Hindi News
- प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा
प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
छावनी के अहाता चानचक्क में स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में मूर्ति स्थापना समारोह से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरूवार बाद दोपहर मन्दिर प्रांगण से आरंभ हुई यह यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई वापिस मन्दिर में आकर सम्पन्न हुई।
इसमें मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवक रविकांत गुप्ता व राजिंदर शर्मा ने हिस्सा लिया। अल्का गुप्ता व मनीश रोहिला ने बताया कि मन्दिर काफी विशाल है और यहां पर श्रद्धालुओं की तरफ से मन्दिर का विस्तार करवाया गया है। इसके चलते यहां पर राम दरबार, माता दुर्गा जी, हनुमान जी व राधा-कृष्ण जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 से 28 जनवरी तक प्रतिदिन रात्रि को बाला जी का भव्य संकीर्तन किया जाएगा और 28 जनवरी को प्रात: हवन यज्ञ के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना की जाएगी। यात्रा का तोरणद्वार और पुष्प वर्षा के साथ दुकानदारों ने खूब स्वागत किया गया और विभिन्न स्थानों पर जलपान के लंगर भी लगाएं गए। इस अवसर पर अंजू शर्मा, तनवी, कल्पना, प्रोमिला, विनोद शर्मा, अश्विनी बसरा, मुकेश चौरसिया, राकेश शर्मा, कपिल शुक्ला, विजय, रमेश भी उपस्थित थे।