पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के टिप्स दिए

विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के टिप्स दिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर - पंजाब पुलिस की ओर से मनाए जा रहे 25वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गांव वलूर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
प्रिंसीपल जगजीत सिंह, लेक्चरर प्रदीप कक्कड़, एनएसएस प्रोग्राम अफसर संजीव टंडन ने बताया कि सेमिनार में पुलिस विभाग के ट्रैफिक एजुकेटर लखबीर सिंह रिसोर्स पर्सन के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव ट्रैफिक नियमों की पालना करने की नसीहत दी और कहा कि केवल वाहन चलाते समय ही नहीं, बल्कि सड़क पर पैदल चलते समय भी यातायात नियमों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
बच्चों को सड़क हादसों के प्रति जागरूक करने के लिए एक टैली फिल्म दिखाई गई। स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के मध्य उक्त विषय पर क्विज भी करवाई गई, जिसके विजेता विद्यार्थियों करमजीत कौर, अमनप्रीत कौर और जशनदीप कौर को सम्मानित किया गया।