डीएवी कॉलेज में लगाया शूगर जांच कैंप
जलालाबाद - स्व. लाजवंती व महंत करतार सिंह की याद में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से डीएवी कॉलेज में शूगर जांच कैंप लगाया गया। प्रिंसिपल डॉ. बीके गर्ग ने इस कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अवतार सिंह गिल, डॉ. तिलक राज, जसराज भठेजा, केजी शर्मा, गुरबचन सिंह मदान, कविंदर भठेजा, आशा कक्कड़, सुभाष चंद्र कुमार, शगुन लाल दूमड़ा, नियामत राय गिरधर, देवराज शर्मा, शेर सिंह वाट्स, जनकराज, गुरबख्श सिंह खुराना, कश्मीर सिंह चावला, एसपी बलवीर सिंह, रूपिंदर भारद्वाज आदि उपस्थित थे। ((सेतिया))