विकास कार्यों पर विचार-विमर्श
बरनाला - जिला परिषद के तमाम कार्यों को सुचारू ढंग से अमल में लाने को लेकर चेयरपर्सन रवनीत कौर बराड़ की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जिला परिषद के अधीन चल रहे तमाम विकास कार्यों बारे विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एडीसी परवीन कुमार, मुख्य कार्यकारी अफसर, ब्लॉक विकास पंचायत अफसर, ब्लॉक विकास पंचायत अफसर महलकलां, बीरइंदर सिंह जैलदार और जिला परिषद के अन्य सदस्य मौजूद थे।