- Hindi News
- ‘तिरंगा ऊंचा रहे हमारा’ गीत पर खूब थिरके बच्चे
‘तिरंगा ऊंचा रहे हमारा’ गीत पर खूब थिरके बच्चे
फाजिल्का - राधा स्वामी कॉलोनी स्थित गाड गिफ्टेड किड्स होम प्ले वे स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक आरआर ठकराल व कोआर्डिनेटर ममता बतरा ने बताया कि कार्यक्रम में बड़े बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए, यह तिरंगा ऊंचा रहे हमारा गीत पर बच्चे खूब थिरके। स्कूल की सहायक डायरेक्टर पल्लवी ठकराल ने बताया कि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसमें आज जिन मौलिक अधिकारों की बदौलत हमें पूरा न्याय मिल रहा है। इसलिए हमें इस कार्यक्रम को बड़े जोश से मनाना चाहिए। अंत में बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी व खूब नृत्य किया। ((झांब))