पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल खुईखेड़ा में नेशनल गल्र्स डे मनाया

सरकारी स्कूल खुईखेड़ा में नेशनल गल्र्स डे मनाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - जिला शिक्षा अधिकारी संदीप धूडिय़ा व जिला स्कूल प्रमुख दर्शन सिंह तनेजा की अध्यक्षता में गांव खुईखेड़ा के सरकारी स्कूल में नेशनल गल्र्स चाइल्ड डे मनाया गया। कार्यक्रम दौरान स्कूल प्रमुख दर्शन तनेजा ने विद्यार्थियों को सातवीं कक्षा की लड़कियों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों माई भागो स्कीम फार बाई-साइकिल, इनसेंटिव टू गल्र्स एट सेकेंडरी लेवल टू जीबीवी होस्टल आदि के बारे में बताया। इस मौके अध्यापक वरुण फुटेला, स्वदेश कुमारी, दीपक रानी, रचना और अदिति गगनेजा आदि उपस्थित थे। ((झांब))