९.58 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ज्याणी
फाजिल्का - गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नई अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह के स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी बतौर मुख्यातिथि सुबह 9.58 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। यह जानकारी समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के मौके पर शुक्रवार को डीसी डॉ. बसंत गर्ग ने दी। इस मौके पर एसएसपी अशोक बाठ, एडीसी चरनदेव सिंह मान, एसपी बलबीर सिंह, एसपी एसके शर्मा, सहायक कमिश्नर जनरल राजपाल सिंह, जिला ट्रांसपोर्ट अफसर त्रिलोचन सिंह सहोता, डीईओ संदीप धूडिय़ा भी उपस्थित थे।
इस दौरान परेड कमांडर डीएसपीएच गगनदीप सिंह की अगुवाई में पंजाब पुलिस, पंजाब महिला पुलिस, पंजाब होमगार्डस, एनसीसी कैडेट्स की टुकडिय़ां एवं आर्मी बैंड ने परेड में भाग लेकर शानदार मार्चपास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इसके अलावा कई स्कूलों जिसमें सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लड़के और लड़कियां फाजिल्का, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल करनीखेड़ा, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाजिल्का, डीएवी स्कूल फाजिल्का, सर्वहितकारी स्कूल फाजिल्का, होली हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदार पीटी शो और रंगारंग कार्यक्रम की पेशकारी दौरान देशभक्ति पर कोरियोग्राफ पेश की और गिद्दा व भंगड़ा पेश किया। डीसी ने जिलावासियों को अपील की कि गणतंत्र दिवस के मौके होने वाले समारोह में वह खुद अपने परिवारों समेत शामिल हों। ((झांब))