- Hindi News
- दूसरे दिन भी दिया कौंसिल कार्यालय के सामने धरना
दूसरे दिन भी दिया कौंसिल कार्यालय के सामने धरना
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
नगर कौंसिल कार्यालय के सामने पंजाब सीवरमैन इंप्लाइज यूनियन की ओर से स्टेट बॉडी के आह्वान पर लगातार दूसरे दिन भी धरना दिया गया, जिसको स्टेट कर्मचारी दल ने समर्थन दिया। इस धरने की अध्यक्षता सतीश वर्मा और रामचरन ने की। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारी सिस्टम को बंद किया जाए, ठेके पर लगे दिहाड़ीदार पार्टटाइम कर्मचारी स्थाई किए जाएं, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, वर्ष 2013 के डीए की 8 प्रतिशत का बकाया और 10 प्रतिशत डीए बिना देरी जारी किया जाए, पे कमिशन की त्रुटियों में संशोधन किया जाए, कर्मचारियों को 30 प्रतिशत बकाया दिया जाए, मेडिकल भत्ता 1000 रुपए प्रति महीना किया जाए, विभिन्न विभागों में काम करते कर्मचारियों जिनके वेतन में संशोधन नहीं हो सकता, संशोधन किया जाए। इस अवसर पर रमेश चंद, चिमन लाल सच्चू, राजीवर, राजिंदर कुमार, कृष्ण लाल, विक्की, शिव कुमार, बंटी, सोनू, छोटेलाल, दीपू, छोटू, काला, राकेश कुमार, सिकंदर ने संबोधित करते कहा कि ठेकेदारी सिस्टम से धनाढ्य व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है जबकि मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। पूंजीपतियों और अमीर लोगों से सरकार सांठगांठ करके ठेकेदारी सिस्टम को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की उक्त मांगें पूरी न की तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। ((झांब))