लड़कियों के सम्मान में विचार पेश किए
अबोहर - सरकारी हाई स्कूल आलमगढ़ में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय किशोरी दिवस मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, गीत, कविता व स्किट के अलग-अलग मुकाबलों में भाग लिया। प्रवीण कांता ने लड़कियों के सम्मान में अपने विचार कहे। स्कूल के मुख्याध्यापक रामचंद्र ने पंजाब सरकार की ओर से लड़कियों के लिए चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों के बारे में बताया। कल्पना चावला सदन द्वारा प्रतियोगियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।