- Hindi News
- विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे : घुबाया
विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे : घुबाया
सांसद ने पंचायतों को विकास कार्यों के लिए दी त्र10 लाख की ग्रांट
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
सांसद शेर सिंह घुबाया ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र फिरोजपुर सिटी के कई गांवों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट के चेक वितरित किए। इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए घुबाया ने कहा कि राज्य में इस समय अकाली-भाजपा गठबंधन के नेतृत्व में विकास की आंधी चल रही है।
अकाली-भाजपा गठबंधन विकास के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा, जबकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा शेष नहीं बचा है। घुबाया ने कहा केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में एनडीए की लहर चल रही है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलना यकीनी है। सांसद ने इस दौरान गांव बगे के पिप्पल में डेढ़ लाख रुपए का चेक और वाटर टैंकर भेंट किया।
इसके अलावा जिला प्लॉनिंग बोर्ड की ओर से गांव में 3 लाख रुपए की ग्रांट का चेक दिया गया। गांव सुल्तानवाला को दो लाख रुपए, गांव कुतबेवाला को दो लाख रुपए, झुगे केसर सिंह वाला को तीन लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। सांसद के साथ जिला प्लॉनिंग बोर्ड चेयरमैन दौलत राम कंबोज, जिला भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह कटोरा, मक्खन सिंह, अमरिंदर सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष जिम्मी संधू, सुरिन्द्र सिंह बगे के पिप्पल सहित कई अकाली-भाजपा नेता उपस्थित थे।