पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांग सहायता कैंप 28 को

विकलांग सहायता कैंप 28 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद - पूर्व सांसद स्व. जोरा सिंह मान व स्व. सुभाष अग्रवाल भोली की याद में फ्रेंड्स क्लब की ओर से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 10वां विशाल विकलांग सहायता एवं कृत्रिम अंग लगाने का मुफ्त कैंप 28 जनवरी को रेलवे रोड पर स्थित पुरानी एसएस गुंबर राइस मिल पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधान बॉबी अरोड़ा प्रोजेक्ट इंचार्ज महिंदर चावला ने बताया कि कैंप के दौरान जरुरतमंद लोगों को ट्राइसिकल, व्हील चेयर, सुनने वाली मशीनें, बनावटी अंग, चश्में, मग्निफायर, स्पेशल स्लेटें, कॉपियां, किताबें, पैन, बैसाखियां, अंगहीनों को जरूरत का सामान वितरित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर हलका गुरुहरसहाय के इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान शिरकत करेंगे।((सेतिया))