केडी स्कूल का वार्षिकोत्सव आज
जलालाबाद - केडी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ((उड़ान)) का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन डॉ. बिमल खन्ना, संदीप खन्ना, ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन व प्रेम कुमार वलेचा शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दर्शन लाल वधवा, दविंदर सिंह बब्बल, जैसरत सिंह संधू, पीएडीबी के पूर्व चेयरमैन लखविंदर सिंह रोहीवाला करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति विमल सिडाना करेंगे। इस दौरान बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। ((सेतिया))