आम आदमी भी अच्छे काम से बन सकता है महान
फाजिल्का - विद्यार्थियों में स्वाभिमान व देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए सर्वहितकारी विद्या मंदिर की ओर से एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके विद्या भारती शिक्षा समिति के उत्तर क्षेत्र के महामंत्री सुरेन्द्र अत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रेरक प्रसंग सुना कर बताया कि किस तरह साधारण व्यक्ति भी महान काम करने से महान बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को समाज में, माता-पिता से, परिवार में बड़ों से, कैसे व्यवहार करना है, समाज तथा देश के प्रति हमारा क्या फर्ज बनता है, के बारे में भी बताना चाहिए। इस मौके पर शिक्षा समिति के लेखा अधिकारी गिरिजा कुमार शर्मा, संस्कार केन्द्र प्रमुख भरत नागपाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर पुरुषोत्तम मोहन चुघ, सतीश सचदेवा, प्रिंसीपल मधु शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। ((झांब))