पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी यूनियन ने फिर दी संघर्ष की चेतावनी

कर्मचारी यूनियन ने फिर दी संघर्ष की चेतावनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
एसएस/रमसा कार्यालय कर्मचारी यूनियन की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग शुक्रवार को हुई।
यूनियन पदाधिकारियों गुरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, जनक सिंह, दलजिंद्र सिंह, इमरान भट्टी, जसबीर सिंह, राजिंदर सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर यूनियन द्वारा पिछले माह किए गए रोष प्रदर्शनों के बाद 8 जनवरी को मुख्यमंत्री पंजाब के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने आश्वासन दिया था कि एसएसए/रमसा कार्यालय कर्मचारियों को अध्यापकों की तर्ज पर बनता पे-स्केल देने के लिए 2014-15 में बजट बनाकर केन्द्र सरकार को नोटीफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।
यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने वादा तो कर दिया गया, लेकिन आज तक इस वादे पर अमल नहीं किया गया। इस कारण एसएसए/रमसा कार्यालय कर्मचारियों में रोष की लहर है। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों संबंधी कोई कार्यवाही अमल में ना लाई गई तो राज्य के एसएसए/रमसा
कार्यालय कर्मचारी 30 जनवरी को संगरूर में विशाल रोष रैली करेंगे और 7 फरवरी को लोकसभा क्षेत्र बठिंडा में पक्का धरना आरंभ किया जाएगा।