पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाई जा रहीं स्कीमों के बारे में बताया

लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाई जा रहीं स्कीमों के बारे में बताया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांदे हाशम में शुक्रवार को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया गया। प्रिंसीपल मनजीत कौर ने बताया कि प्रोजेक्ट इंचार्ज स्कूल के साइंस मास्टर कमल शर्मा और रेनू विज्ज के नेतृत्व में लड़कियों के मध्य भाषण, वाद-विवाद मुकाबले करवाए गए। इस दौरान दहेज प्रथा कुरीति पर कटाक्ष करते नाटक का मंचन छात्राओं ने किया और पेंटिंग मुकाबले भी आयोजित हुए। प्रोजेक्ट इंचार्ज कमल शर्मा ने राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत लड़कियों की शिक्षा के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नारी शिक्षा के उत्थान के लिए जीटीबी हॉस्टल, गल्र्स हॉस्टल, इंसेटिव टू गल्र्स एट सेकेंडरी लेवल, माई भागो योजना फॉर बाइसिकल इत्यादि प्रदान की जा रही हैं। समारोह में सभी स्कूल अध्यापकों ने अपना सहयोग दिया। अंत में विभिन्न मुकाबले के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।