पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाए जा रहे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फूल ड्रेस व फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को हुई। समारोह की फाइनल तैयारियों का डिप्टी कमिश्रर मनजीत सिंह नारंग ने जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति को दर्शाती कोरियोग्राफी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों का पीटी शो, पुलिस, बीएसएफ, पंजाब होमगार्ड और एनसीसी की परेड आकर्षण का केन्द्र होगी। वहीं सेना और पंजाब पुलिस का बैंड भी विशेष रूप से शामिल किए गए हैं। समारोह की अध्यक्षता सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों करेंगे।
डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान नौजवानों को जहां नशों के विरुद्ध सचेत किया जाएगा, वहीं लोगों को प्लॉस्टिक डोर के विरुद्ध जागरूक करने का प्रण दिलवाया जाएगा। एसएसपी मनमिंदर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और हर संदिग्ध पर विशेष निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए हैं।