- Hindi News
- विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सेमिनार २५ से १० फरवरी तक
विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सेमिनार २५ से १० फरवरी तक
चीमां मंडी ((संगरूर)) - कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब ने ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सेमिनार आयोजित करवाए जाएंगे। री-कायनटीसिंग एजुकेशन विषय पर सेमिनार 25 जनवरी से 10 फरवरी तक करवाए जाएंगे। 25 जनवरी को अकाल अकादमी भाई देसा मानसा और रीठ खेड़ी पटियाला, 2 फरवरी को बिलगा जालंधर तथा गंगानगर में सेमिनार होंगे। बडू साहिब के शिक्षा व सेहत सलाहकार डॉ. नीलम कौर ने बताया कि सेमिनारों के साथ-साथ ट्रस्ट द्वारा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के संत अतर सिंह जी नॉलेज क्विज मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इसके साथ नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए विभिन्न अकाल अकादमियों द्वारा रैलियां भी निकाली जाएंगी।15 फरवरी को बाबा मक्खन शाह लुबाणा ऑडिटोरियम सेक्टर 30ए चंडीगढ़ में होने वाले समागम में ग्रामीण इलाकों के होनहार छात्रों का मैरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इन छात्रों को वजीफा समेत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी ताकि वह कलगीधर ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही शैक्षिक संस्थाओं इंटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब और अकाल अकादमियों में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।