डीएस कॉलेज में आज मनेगा वोटर दिवस
फिरोजपुर - जिला स्तरीय नेशनल वोटर डे आज सुबह देव समाज कॉलेज में मनाया जाएगा। इलेक्शन तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्रर मनजीत सिंह नारंग करेंगे। समारोह में वोटर डे की महत्ता को दर्शाते वीडियो, मुख्य कमिश्रर का संदेश, शपथ ग्रहण से युवा वोटरों को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वाले ईआरओ, ब्लॉक लेवल सुपरवाइजरों, कॉलेज प्रिंसीपल इत्यादि को सम्मानित किया जाएगा और विद्यार्थियों के मध्य स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, लेख, रंगोली इत्यादि मुकाबले करवाए जाऐंगे। समारोह 11 बजे आरंभ होगा। इस दौरान मुख्यातिथि द्वारा नए वोटरों को वोटर पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे।