पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा महिला मोर्चा ने ‘नारी बचाओ, कमल खिलाओ अभियान चलाया

भाजपा महिला मोर्चा ने ‘नारी बचाओ, कमल खिलाओ अभियान चलाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
भारतीय जनता महिला मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को जिले भर नारी के सम्मान के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्रदेश महामंत्री नीलम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोमिला ओबराय ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से प्रदेश भर में नारी शक्ति के सम्मान की लहर फैलाई जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य नारियों को उनकी शक्ति का परिचय करवाना है। उन्होंनें बताया कि महिला मोर्चा की तरफ से फरवरी माह में नरेन्द्र मोदी की पंजाब में होने वाली रैली के प्रति भी महिलाओं में उत्साह भरा जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं रैली में शामिल हों।
जिला अध्यक्ष डा: अर्चना बजाज अनुसार उनके नेतृत्व में महिलाओं की तरफ से जीरा, मल्लांवाला, मुदकी, तलवंडी भाई इत्यादि कस्बों का दौरा किया गया है। बजाज ने बताया कि आने वाले समय में देश में कमल खिलने वाला है और महिलाएं लोकसभा चुनावों में बढ़चढ़ मतदान करेगी। इस अवसर पर पूनम सोढ़ी, बोबी देवा इत्यादि उपस्थित हुईं।