तस्करों को 10-10 वर्ष का कारावास
फिरोजपुर - एडिशनल जिला सेशन जज डॉ. राकेश कुमार की अदालत ने दो तस्करों को कैद व जुर्माना की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी सतपाल और प्रवीण कुमार उर्फ काला जिला गंगानगर राजस्थान के खिलाफ थाना खुइयां सरवर पुलिस ने 19 जून 2008 को 310 ग्राम स्मैक बरामदगी के साथ मामला दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए माननीय न्यायधीश ने दोनों आरोपियों को 10-10 वर्ष कैद और एक-एक लाख रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।