पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा सेंटर कर्मियों ने दूसरे दिन भी काले कपड़े पहन किया काम

सुविधा सेंटर कर्मियों ने दूसरे दिन भी काले कपड़े पहन किया काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर - अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे सुविधा सेंटर कर्मियों का सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश राणा ने बताया कि वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दिसंबर में सुविधा सेंटर कर्मियों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने हमारी मांगें मानने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया। इसलिए रोष स्वरूप दो दिवसीय शांतिमय रोष किया गया। यूनियन के मीडिया सचिव संजीव हांडा ने बताया कि विरोध के क्रम में 26 जनवरी को समारोह के बाद राज्य के सभी मंत्रियों को काले झंडे दिखा कर विरोध जताया जाएगा।