- Hindi News
- लोगों के लिए मौत का फंदा बनी चाइनीज डोर : गुप्ता
लोगों के लिए मौत का फंदा बनी चाइनीज डोर : गुप्ता
फिरोजपुर - चाइनीज डोर के विरोध में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए छावनी के चर्च रोड पर स्थित अभिनंदन मॉडल स्कूल में सेमिनार का करवाया गया। इसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के असिस्टेंट एडवोकेट जरनल योगेश गुप्ता ने बतौर मुख्यवक्ता हिस्सा लिया। जबकि विशेषातिथि के तौर पर जिला भाजपा व्यापार सैल के अध्यक्ष अशोक महावर, योगेश भोला, जेएस कालड़ा, डॉ. रूपेश गुप्ता एवं अंकुश जैन ने हिस्सा लिया।
योगेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के 67 वर्ष बाद भी हम पूर्ण तौर पर आजाद नहीं हो पाए हैं। चीन ने व्यापक तौर पर भारतीय बाजार में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि चाइनीज डोर भारतीयों के लिए मौत का फंदा बनती जा रही है, जिससे समाज के लोगो को जागरूक होने की जरूरत है।
भास्कर अपील की सराहना : संजय जैन ने चाइनीज डोर उपयोग नहीं करने की अपील के लिए दैनिक भास्कर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समाचारों के अतिरिक्त भास्कर समूह लोगों को सामाजिक और अन्य बुराइयों से बचने की भी प्रेरणा देता है।