- Hindi News
- गेस्ट लेक्चररों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका
गेस्ट लेक्चररों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
स्टेट कमेटी के आह्वान पर सरकारी एमआर कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी के लेक्चररों ने अपनी मांगों को लेकर 5वें दिन हड़ताल जारी रखते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका। हड़तालियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें दिसंबर 2011 के नोटिफिकेशन को लागू करवाने की है।
उन्होंने कहा कि बादल सरकार गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों से सौतेला व्यवहार कर रही है, क्योंकि उसके सामान योग्यता रखने वाले पार्टटाइम लेक्चरर इस समय 40 हजार रुपए वेतन ले रहे हैं। लगातार 5वें दिन हड़ताल और धरना जारी रहने का सरकार पर कोई असर नहीं हुआ है। इसके चलते लेक्चररों ने पूरे पंजाब में सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
इस दौरान कॉलेज में वोटर डे के मौके पर आए डीसी को मांग-पत्र सौंपने के लिए कॉलेज का घेराव किया गया। बाद में डीसी की ओर से मांगपत्र सौंपे जाने के बाद कॉलेज का गेट खोला गया। धरने में यूनियन के अध्यक्ष शेर सिंह संधू, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, हरजीत गिल, राम सिंह, वीरपाल कौर, गुरजिंदर कौर, सुमन गाबा, प्रवीन रानी, ममता ग्रोवर, रणजीत कौर, शीतल वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, सौरव कुमार, ओनिका कंबोज, कविता सपड़ा, रिंकल, दिव्या, आदि शामिल हुए। ((झांब))