धोखाधड़ी के आरोप में तीन नामजद
फाजिल्का - थाना सिटी पुलिस ने एक फर्म संचालक की शिकायत पर धोखे से 40 लाख रुपए निकलवाने पर 3 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अनीता रानी वासी 110 वार्ड नंबर-11 हुडा पार्ट-1 पानीपत ने बताया कि धनसागर एग्रो इंडस्ट्री के संचालक शाम सुंदर, रजिंदर कुमार वासी गली जैन मंदिर फाजिल्का और ओमप्रकाश एक साथ काम करते थे। रिटायरमेंट के बाद वह अपने गांव पानीपत चली गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर जाली चेक से उसके खाते से 22 दिसंबर 2012 और 3 जनवरी 201४ को 20-20 लाख के चेक कैश करवा लिए। ((झांब))