नशीले पाउडर और पोस्त सहित तीन काबू
अबोहर - उपमंडल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से नाकाबंदी के दौरान तीन जनों को नशीला पाउडर व चूरा पोस्त की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। नगर थाना के एएसआई सुदर्शन सिंह ने पंजपीर-बहाववाली लिंक रोड पर गश्त के दौरान रेलवे फाटक के निकट पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रमेश कुमार उर्फ मामी वासी पंजपीर टिब्बा के रूप में हुई। आरोपी को न्यायाधीश अमित मलण की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना बहाववाला पुलिस ने सीतो गुन्नो के निकट नाके के दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर आ रहे 2 लोगों को रोककर तलाशी ली तो उससे 10 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुरदीप, हंसराज निवासी मलूकपुरा के रूप में हुई है। इसके अलावा थाना खुइयां सरवर पुलिस ने गांव दौलतपुरा के पास नाके के दौरान तरनतारन निवासी सर्बजीत को 5 किलो पोस्त सहित काबू किया।