पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने २ घंटे में पर्स चोर का पता लगाया

पुलिस ने २ घंटे में पर्स चोर का पता लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - नगर थाना पुलिस ने मलोट चौक पर एक राजस्थानी युवक का पर्स चुराने वाले का मात्र दो घंटे में पता ढूंढ लिया। चोर को पकडऩे के लिए पुलिस ने जब धर्म नगरी स्थित उसके घर पर रेड मारी तो वह पर्स छोड़कर फरार हो गया। श्रीगंगानगर निवासी शेलेंद्र कुमार पुत्र राम सरूप निवासी एल ब्लॉक ने बताया कि वह रविवार को अबोहर में किसी काम से आया था। शाम को श्रीगंगानगर वापस जाने के लिए वह मलोट चौक पर बस पर चढऩे लगा तो एक युवक ने उसका पर्स निकाल लिया और भाग गया। पर्स में 2500 की नकदी के अलावा एटीएम, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। शेलेंद्र कुमार कार्रवाई के लिए नगर थाना प्रभारी साहब सिंह से मिला और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मलोट चौक पर रेहडिय़ां लगाने वाले लोगों से पूछताछ की तो पर्स चोर धर्म नगरी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया। पुलिस ने निशानदेही पर छापा मारा तो वह गली में पर्स फेंककर फरार हो गया।