पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति के तराने गूंजे

देशभक्ति के तराने गूंजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में उपमंडल मजिस्ट्रेट स. चरणदीप सिंह ने ध्वज फहराने की रस्म अदा की। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, खिलाडिय़ों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल ठठई ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। इस अवसर पर प्रधान बीएल नागपाल, मथरा दास हितैषी व संदीप जाखड़ सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे। श्री धानक मजदूर यूनियन ने नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस मनाया। प्रधान प्रेम पाल पिंटू ने झंडा फहराया। मौके पर राजीव बॉस, कृष्ण सोलंकी, धर्मवीर इटकान, सुखदेव मूंदडा, विजय, पवन सोलंकी मौजूद थे। गांव घल्लू के दिव्य ज्योति माडल स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि कर्नल दिलबाग सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रो. वीरेंद्र सेतिया, प्रो. संजीव गुम्बर व डा. गुरबंस राही थे। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल गणतंत्र दिवस सुमेर मैदान में मनाया, जिसमें झंडा फहराने की रस्म अरोड़वंश धर्मशाला के प्रधान अशोक मुंजाल ने अदा की।