पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होम्योपैथी चमत्कार करने में सक्षम : डॉ. सिंह

होम्योपैथी चमत्कार करने में सक्षम : डॉ. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अबोहर
पंजाब होम्योपैथिक काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डॉ. भूपिंद्र सिंह ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के उत्थान के लिए योग्य विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करने की जरूरत पर जोर दिया।
वह रविवार को होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चौथे पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह में बोल रहे थे। डॉ. भूपिंद्र सिंह ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति चमत्कार करने में सक्षम है। होम्योपैथी अप्रत्याशित परिणाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कम्पनियों द्वारा पैकेज सिस्टम शुरू करने के बाद विद्यार्थियों का रुझान होम्योपैथी की तरफ कुछ कम हुआ है। कॉलेज के चेयरमैन तारा सिंह आहूजा ने शिक्षा के व्यवसायीकरण पर चिंता प्रकट की।
हरियाणा से आए डा. गुरप्रीत सिंह शिन्द्रा ने बताया कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में होम्योपैथ कामयाबी की इबारत लिख रहे हैं। डॉ. राजीव लखनपाल ने बताया कि सेंट्रल काउंसिल फॉर होम्योपैथिक रिसर्च द्वारा मेडिसिन प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। प्रिंसीपल डा. राजेन्द्र गिरधर ने पूर्व विद्यार्थियों से होम्योपैथी और कॉलेज के उत्थान के लिए सहयोग की अपील की। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। इस मौके पर पर सिविल सर्जन डा. बलदेव राज, एसएमओ डॉ. लालचंद ठकराल, प्रिंसिपल डा. जे.एस. हरचंद, रेडियंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जनरल डा. एस.सी. कपूर, डा. एन.सी. चटर्जी, डा. त्रिलोचन सिंह, डा. जगन्नाथ, डा. इकबाल सिंह गोदारा मौजूद थे।