पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - कांग्रेस कमेटी ने स्वामी विवेकानंद पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म जिला कांग्रेस प्रधान कौशल कुमार बूक ने अदा की। कौशल ने कहा कि महापुरुषों और शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत हमें आजादी मिली है। अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाकर आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने महापुरुषों व शहीदों की कुर्बानियों को श्रद्धांजलि देकर शत-शत नमन किया। मौके पर युवा कांग्रेस नेता रंजम कामरा, दीपक गगनेजा, मनोज राठी, मिलन सचदेवा, करनैल सिंह, बलवीर सिंह, सरदूल सिंह, गुरदेव सिंह, कक्कू सिंह, बंता सिंह, अरूड़ सिंह, केहर सिंह, जसविंद्र सिंह, राजू नारंग, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, डॉ. सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, शेर सिंह, मनजिंद्र सिंह, मुखतियार सिंह, सुरजीत सिंह, गुलजार सिंह मौजूद रहे।((झांब))