पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामरेडों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

कामरेडों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अबोहर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी की ने महंगाई, नशाखोरी, प्रॉपर्टी टैक्स व रेता बजरी को लेकर मची लूटखसोट के खिलाफ शहर में रोष प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार प्रदर्शनकारियों ने जनसरोकार के मुद्दों पर अपनी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए पूरे शहर का चक्कर लगाया।
यूनियन के तहसील सचिव कृष्ण चंद्र की अगुवाई में हाथों में लाल झंडा थमाए कामरेड हरनाम सिंह, कालू पंजावा, एडवोकेट राम सिंह, जीत राम हरिपुरा व गुरदयाल सिंह तथा रमेश सिंह ने कहा कि सरकार कम से कम मेहनताना 10 हजार रुपए मासिक तथा दिहाड़ी 350 रुपए तय करे।
सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से निजात दिलाकर स्थाई नौकरी दी जाए। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या का हल हो। कामरेडों ने खाद्य सुरक्षा प्रबंध के तहत प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को 35 किलो अनाज देने की मांग भी की।