पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में किया 73 यूनिट रक्तदान

शिविर में किया 73 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - समाजसेवी संस्था सेवा भारती द्वारा रक्तदान ब्लड ग्रुप और अनीमिया जांच शिविर का आयोजन प्रधान बाबू राम अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 73 सदस्यों ने रक्तदान किया। संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी रवि अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेतिया और विशेष मेहमान स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी तथा एसएमओ डॉ. एसपी गर्ग थे। ब्लड ग्रुप और अनीमिया की जांच सिटी लैब संचालक विकास कटारिया, गुरप्रीत सिंह व रोहताश कुमार की टीम ने की। रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल के स्टाफ सदस्यों, ब्लड बैंक के इंचार्ज ब्रोडरिक, आशा डोडा, रजनीश कुमार, सुखजीत कौर, वीना रानी, सुनीता रानी, सुनील कुमार ने निभाई। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सोहन लाल गोकलानी, संदीप सचदेवा, राज शर्मा, ने सहयोग दिया।((झांब))