धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
फाजिल्का - ज्योति बीएड कॉलेज के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनीता अरोड़ा ने बताया कि समारोह कल्पना चावला हाऊस और सुभाष चंद्र बोस हाऊस के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मिस सोनू एवं राजवेन्द्र ने की। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कविता उच्चारण, भाषण और देशभक्ति से संबंधित खेल आयोजित किए गए। वहीं सरकारी मिडल स्कूल बन्नावाला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें कार्यक्रम स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार की अगुवाई में करवाया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के सरपंच महताब सिंह ने विशेष तौर पर पहुंचकर झंडा फहराया। गणतंत्र दिवस पर दारूल उलम जमाले गरीब निवास स्कूल ओड़ांवाली बस्ती सुलेमानकी रोड़ पर पैजाने मदीना जामा मस्जिद की इन्तेजामिया कमेटी ने भी उत्सव मनाया। ((झांब))