ट्रक की टक्कर से युवक घायल
फिरोजपुर - शहीद राकेश पायलट चौक पर ट्रैफिक के बीच ट्रक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया। युवक को मामूली चोटें आई है। अतुल कुमार पुत्र मोहन गोयल निवासी कबाड़ी बाजार ने बताया कि वह डीसी मॉडल स्कूल से अपने बच्चों को लेकर आ रहा था कि चौक पर भीड़ होने के चलते उसके स्कूटर की ट्रक से टक्कर हो गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग है कि स्कूल की छुट्टी के समय ट्रैफिक निस्तारण के लिए चौक पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाए। वहीं एसएचओ जसबीर सिंह पन्नू ने कहा कि वह जल्द ही चौक पर कर्मचारी मुहैया करवाएंगे।