पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएचओ बोले चाइनीज डोर बेचने वालों के नाम बताओ, मैं पकडूंगा

एसएचओ बोले-चाइनीज डोर बेचने वालों के नाम बताओ, मैं पकडूंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
चाइनीज डोर के पूर्णतौर पर बहिष्कार करने को लेकर प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आई हैं। रविवार सायं थाना कैंट प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस-पब्लिक मीटिंग हुई।
इसकी अध्यक्षता करते हुए एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है और चाइना डोर बेचने वाले किसी भी दुकानदार के बख्शा नहीं जाएगा। जसवीर सिंह ने दावा किया कि अगर कोई नागरिक उन्हें चाइना डोर बेचने वाले दुकानदार का नाम बताता है तो वह खुद उसे जाकर पकड़ेंगे। एसएचओ ने कहा कि इस काम में पब्लिक का सहयोग अहम है। बैठक में शामिल एडवोकेट योगेश गुप्ता ने उपस्थित सभी दुकानदारों को शपथ दिलवाई की चाइना डोर का पूर्णतौर पर बहिष्कार करेंगे और इसका प्रयोग भी नहीं करेंगे।
व्यापारी नेताओं अशोक महावर, जोहरी लाल, वेदप्रकाश मदान, बलदेव राज, विक्की, जेएस कालड़ा, अंकुश, एडवोकेट तरसेम अरोड़ा, मोहित गोयल, रवि कुमार, विपन गर्ग, अश्विनी जैन, पुनीत, कपिल टंडन, डिंपल, संजय, विनय नारंग, योगेश भोला ने पुलिस अधिकारी को आश्वासन दिलवाया कि वह इस अभियान में उनके साथ हैं।