‘अब चलाएं कैंसर मुक्त भारत अभियान’
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
एनजीओ को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रांतीय चेयरमैन पीसी कुमार के नेतृत्व में कमेटी ने गणतंत्र दिवस मनाया। समारोह में एकत्रित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ये पीसी कुमार ने कहा कि जिस प्रकार भारत देश ने वर्ष 1981 में चेचक मुक्त और वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त होने का सम्मान प्राप्त किया है, उसी प्रकार देश को कैंसर, एड्स जैसी लाइलाज बीमारियों से मुक्त करने की आवश्यकता है।
कुमार ने कहा कि देश को चेचक और पोलियो मुक्त बनाने में जहां केन्द्र, राज्य सरकारों एवं स्वास्थ्य विभाग का अहम रोल है, वहीं देश के सभी नागरिकों ने इन अभियानों में सीढ़ी दर सीढ़ी पूरा साथ दे सफलता के शिखर को छूआ है। इस बैठक में कमेटी सदस्य बलविन्दर पाल शर्मा, मंगत राम, विजय कुमार, मुख्तयार मसीह, गुरदयाल सिंह विर्क, जतिंद्र, मनजीत इत्यादि शामिल हुए।