पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘फिरोजपुर में बनेगी भाई मर्दाना की यादगार’

‘फिरोजपुर में बनेगी भाई मर्दाना की यादगार’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर - रबाबी भाई मर्दाना की याद में कीर्तन दरबार आयोजित करने वाली विश्व भाई मर्दाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसायटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह भुल्लर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने फिरोजपुर में भाई मर्दाना की यादगार बनाने के लिए पूडा से स्थान लेकर दिया जाएगा। भुल्लर ने बताया कि इस बारे में सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व, विज्ञान एवं अजायब घर विभाग पंजाब भवन चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में पिछले सप्ताह एक मीटिंग हुई, जिसमें कुल 14 केस रखे गए। भुल्लर के अनुसार मीटिंग के दौरान सोसायटी की ओर से रखा गया भाई मर्दाना की यादगार बनाने वाला केस स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे फिरोजपुर निवासियों के लिए यह हर्ष की बात है कि यहां भाई मर्दाना की यादगार स्थापित होगी।