पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल लोगों को जागरूक किया

रैली निकाल लोगों को जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉर्निंग क्लब द्वारा सोमवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एक साइकिल रैली निकाली गई। इसे डीएसपी जगदीश बिश्नोई व नगर परिषद के ईओ भूषण राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में गुरुनानक एवी स्कूल, स्वामी केशवानंद स्कूल, ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल, सरकारी कन्या व लड़के, अलपाइन स्कूल, अमृत माडल स्कूल, अनमोल हाई स्कूल, डीएवी स्कूल, फ्लावर वैली स्कूल, जीडी स्कूल, होली हार्ट स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रांगण से शुरू हुई यह साइकिल रैली गोशाला रोड, सिविल अस्पताल रोड, सरकुलर रोड, मैन बाजार, साउथ सरकुलर रोड, पुरानी तहसील रोड से होते हुए नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई।