एसबीएस टेक्नीकल कैंपस में जश्न
फिरोजपुर - शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्नीकल कैंपस में 65वां गणतंत्र दिवस रविवार को राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। संस्थान डायरेक्टर डा. टीएस सिद्धू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। एनसीसी कैडेट्स और सिक्योरिटी गाड्र्स ने परेड का प्रदर्शन किया। स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सम्बन्धित कविताएं पेश की। समारोह में स्टाफ सदस्य राम कुमार चोपड़ा, डॉ. एके त्यागी, डॉ. कुलभूषण अग्निहोत्री, डॉ. तेजीत सिंह, डॉ. खुशवाहा, विनोद कुमार शर्मा, पीआरओ बलविन्दर सिंह और यशपाल परिवारों सहित शामिल हुए।