- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जलालाबाद - केडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार वलेचा ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दर्शन लाल वधवा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दविंदर सिंह, पीएडीबी के पूर्व चेयरमैन लखविंदर सिंह व डीएसपी रूपिंदर भारद्वाज उपस्थित हुए। स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन डा. बिमल खन्ना, वाइस चेयरमैन संदीप खन्ना, महासचिव संजीव दूमड़ा, प्रिंसिपल दलजीत राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। वलेचा ने कहा कि केडी पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जला रहा है और यहां बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मुहैया हो रही है। इस दौरान बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ((सेतिया))