पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेडमास्टरों ने की प्रिंसिपल बनाने की मांग

हेडमास्टरों ने की प्रिंसिपल बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - सरकारी स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष बृज मोहन बेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन नेताओं ने लेक्चरर यूनियन द्वारा हेडमास्टरों की तरक्की में बिना वजह अडंगा डालने की निंदा की।
प्रदेशाध्यक्ष बेदी ने कहा कि सरकार ७ वर्षों के लंबे तजुर्बे की शर्त को पूरी करने वाले हाई स्कूल के मुखियों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाने जा रही है। अगर यह हेडमास्टर पदोन्नत हो कर प्रिंसिपल बनते हैं तो इससे शिक्षा का सुधार होगा। दूसरी तरफ लेक्चरर यूनियन के कुछ नेता बिना वजह अपने स्वार्थों के चलते इन पदोन्नतियों पर अंगुली उठा रहे हैं। यूनियन नेता कश्मीरी लाल, मनेाज, पंकज अंगी ने बताया कि हेडमास्टरों की डिग्रियों और अनुभव प्रणामपत्रों के संबंध में निरर्थक और तर्कहीन विरोध करके सरकार और शिक्षा मंत्री को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जल्दी उनकी डीपीसी करवा पदोन्नत करने की मांग की। डीपीसी में देरी के विरोध में मुख्याध्यापक 28 व 29 को दो दिनों तक कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। यदि विभाग ने उनकी नहीं सुनी तो 30 से डीपीआई दफ्तर के सामने दिया बेमियादी धरना दिया जाएगा। बैठक में मुख्याध्यापक संदीप कुमार, सुरेश कुमार, हरिचंद, हंसराज, अतुल, विनोद, मंजु आदि उपस्थित थे। ((झांब))