- Hindi News
- स्पोट्र्स मीट में बच्चों ने मेहंदी रंगोली, जंप में दिखाई प्रतिभा
स्पोट्र्स मीट में बच्चों ने मेहंदी रंगोली, जंप में दिखाई प्रतिभा
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय स्पोटर्स मीट के समापन पर विभिन्न प्रकार की खेल करवाई गई। कॉआर्डिनेटर और गल्र्स विंग के इंचार्ज रवि डोडा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के विद्या सागर गुप्ता थे। उन्होंने बताया कि सब जूनियर की 10 प्रतियोगिताओं में 283, जूनियर ग्रुप की 13 प्रतियोगिताओं में 405 तथा सीनियर ग्रुप की 17 प्रतियोगिताओं में 320 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डोडा ने बताया कि इस मौके कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, बैडमिंटन, लांग जंप, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, मेहंदी, रंगोली, स्लो साइक्लिंग, स्पून लेमन, रोप पुलिंग, थ्री लेग रेस इत्यादि खेलें करवाई गई।
इसमें मीनू, सुमन, चांदनी, रिंकी, कुलबीर, प्रियंका, अर्शिया कुक्कड़, पूनम, रजनी, सिमरन, पायल, पूजा, मोनिका, खुशी, नीलम, काजल वर्मा, प्रिया, काजल, शोभा, वैशाली, हिना, हनिशा, सिमरन, मोनिका, मधू, लक्ष्मी आदि का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। अध्यापिका मनप्रीत की देखरेख में साइंस के विभिन्न माडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रिंसिपल दिनेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।((झांब))