पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलदीप माणक की दूसरी बरसी पर २२ लड़कियों का आनंद कारज

कुलदीप माणक की दूसरी बरसी पर २२ लड़कियों का आनंद कारज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तलवंडी भाई
नौजवान लोक भलाई सभा द्वारा कुलदीप माणक की दूसरी बरसी को समर्पित सांस्कृतिक समारोह रविवार को मनाया गया। स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में सैकडों की संख्या में लोग शामिल हुए।
सभा अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह कलसी और अन्य पदाधिकारियों जगदीश पाल, संजीव कुमार काला, भुपिंदर सिंह, प्रवीन कुमार, राम शरन खुल्लर, कपिल देव घवन, रजिंदर गाबा, हरकीरत जीवा, इंदरजीत सिंह कलसी, परमजीत सिंह कलसी ने बताया कि समारोह में सांसद शेर सिंह घुबाया मुख्यातिथि बनकर पहुंचे जबकि विधायक जोगिन्द्र सिंह, विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी, समाजसेवी कुलजिन्द्र सिंह ग्रेवाल, एनआरआई गुरबख्श लाल विशेष रूप से शामिल हुए।
कन्या दान यज्ञ में 22 लड़कियों के आनंद कारज की रस्म श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अतिथिगण के अलावा संत मलकीत दास और संत गुरदेव सिंह भी परिणय सूत्र मे बंधे जोड़ों को अपना शुभाशीष देने पहुंचे।
पंजाबी गायक युद्घवीर माणक, पाल पंजाबी-बीबा अरशप्रीत, परविंदर भोला-शहनाज अख्तर, बिटू खने वाला-बीबा सुखमनी, बाज सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। समारोह में बलदेव सिंह बराड़, रुपिंदर सिंह मोनू, भीम सिंह, अमृत लाल छाबड़ा, विजय कुमार, कमल खत्री, परमिंदर सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस, रजिंदर छाबड़ा, रुप लाल बत्त, देस राज अरोड़ा, सहदेव बराड़, लखवीर सिंह औलख, डॉ. बी.एल पसरीचा, मनजीत सिंह ने विशेष सहयोग दिया। सभा द्वारा वैवाहिक जीवन शुरू करने वाले युवक-युवतियों को घरेलू उपयोग का सामान भी वितरित किया गया।