पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल शर्मा ने किया विजेता टीम को सम्मानित

कमल शर्मा ने किया विजेता टीम को सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और भाजपा के साथ जोडऩे के मनोरथ से आरंभ किए गए दौड़ेगा युवा जीतेगा भारत अभियान के तहत एसबीएस टेक्निकल कैंपस में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार समापन हुआ।
समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने की और डिप्टी कमिश्रर मनजीत सिंह नारंग विशिष्ट अतिथि बनकर पहुंचे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिम्मी संधू ने बताया कि फाइनल मैच फिरोजपुर क्रिकेट क्लब और कटोच क्रिकेट क्लब फिरोजपुर सिटी की टीमों के मध्य हुआ। इसमें कटोच क्लब की टीम विजयी रही। विजेता टीम को 11000 रुपए नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जबकि उप विजेता को 5000 रुपए दिए गए। इस मौके शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा शक्ति द्वारा देश के संचालन में काफी जरूरत है।
भाजयुमो द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत युवा शक्ति समय व्यर्थ गंवाने की बजाय खेलों में दिलचस्पी लेती है और देश निर्माण में योगदान देती है। इस अवसर पर एसपी हेडक्वार्टर लखबीर सिंह, डीएसपी विभोर शर्मा, एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह कटोरा, भाजपा नेता अश्विनी ग्रोवर, सुरिन्द्र सिंह बगेके पिप्पल, दविन्द्र बजाज, अरमिन्दर सिंह छीना, राजेश निंदी, दीपक सिंह इत्यादि शामिल हुए।