भव्य कलश यात्रा व भागवत कथा 5 से
अबोहर - गोबिंद नगरी गली नं. 6 स्थित श्री शिव शक्ति नवदुर्गा वैष्णो मंदिर ट्रस्ट के 12वें मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान विनोद सिंगला ने बताया कि 5 फरवरी से 12 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में होने वाले इस समागम के तहत 5 को गली नं. 4 स्थित मानस मंदिर से प्रात: 10 बजे कलश यात्रा आरंभ होगी। कलश यात्रा में बाल विकास एवं महिला समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन विजया लक्ष्मी भादू अध्यक्षता करेंगी। श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी श्री शरणानंद जी महाराज ((वृंदावन वाले)) के पावन सानिध्य में होने वाले इस विशेष आयोजन के अंतर्गत मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन शाम 2.30 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान होगा।