पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 से बेमियादी भूख हड़ताल की चेतावनी

29 से बेमियादी भूख हड़ताल की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - बेरोजगार मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर यूनियन ब्लाक अबोहर की बैठक मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई। इसमें जिले भर के मेल हैल्थ वर्करों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि कुछ समय पहले यूनियन सदस्यों ने 16500 खाली पड़ी पोस्टों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक के चंडीगढ़ कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल कर उनका घेराव किया था। उस समय डायरेक्टर व अन्य कई अधिकारियों ने वर्करों को विश्वास दिलाया था कि 29 तक प्रोपोजल बनाकर स्वास्थ्य मंत्री व सरकार को भेज दिया जाएगा व उसकी एक कापी हैल्थ वर्करों को मेल कर दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि 29 जनवरी तक संघर्ष स्थगित कर दिया है, लेकिन अगर स्वास्थ्य विभाग ने 29 जनवरी तक प्रोपोजल न भेजी तो वे बेमियादी समय के लिए भूख हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर प्रधान मनदीप सिंह, जिला प्रधान नरेंद्र कुमार, दुली चंद, केवल कृष्ण, महेन्द्र, सतपाल, जगदीश, राकेश, संदीप आदि मौजूद थे।