पैसों के लेनदेन में व्यक्ति से मारपीट
अबोहर - अजीमगढ़ निवासी एक व्यक्ति को सोमवार रात कुछ लोगों ने पैसों के लेनदेन के चलते बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन राजिंदर पुत्र महेन्द्र ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर से वापिस घर आ रहा था। पैसों के लेनदेन के चलते कुछ लोगों ने शराब के नशे में धुत्त होकर उसे बुरी तरह से पीटा व उसके पास मौजूद नकदी व मोबाइल कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।