मरणोपरांत नेत्रदान किए
अबोहर - डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से चलाए जा रहे जीते जी रक्तदान व मरणोपरांत नेत्रदान के तहत आनंद नगरी निवासी एक महिला के निधन के बाद उसे नेत्रदान किए गए। आनंद नगरी गली नं. 7 निवासी दर्शना देवी ((55)) पत्नी कृष्ण लाल अनेजा के निधन के उपरांत परिजनों ने अबोहर नेत्रदान समिति के प्रभारी नरेश बजाज को सूचित किया। इस पर समिति के डॉ. श्याम धूडिय़ा, डॉ. श्रीराम सरेलिया, प्रेमी जोगिन्द्रपाल सुरक्षित नेत्र लेकर माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक सिरसा को रवाना हो गए।