- Hindi News
- बीमा क्षेत्र में भविष्य बनाने के विकल्पों के बारे में बताया
बीमा क्षेत्र में भविष्य बनाने के विकल्पों के बारे में बताया
भास्कर न्यूज - अबोहर -
गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज में चल रहे करियर एंड काउंसलिंग सेल की ओर से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्यवक्ता अश्विनी कुमार प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम व ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल संजीव ने छात्राओं को बीमा क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य बनाने के विकल्पों के बारे में बताया कि बीमा क्षेत्र अंडर ग्रेजुएट स्तर पर भी रोजगार की गारंटी देता है। कोई भी प्रत्याशी +2 के बाद कंपनी की ओर से दी जा रही 50 घंटों की ट्रेनिंग लेकर लाइसेंस पाने का अधिकारी हो जाता है। इसी प्रकार अपनी रेगुलर पढ़ाई को जारी रखते हुए भी छात्राएं अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकती है।
प्रिंसिपल डा. नीलम अरूण मित्तू ने कहा कि अगर छात्रा इंश्योरेंस में अंशकालिक कार्य भी प्रारंभ कर लेती है, तो वे जब तक अपना कोर्स पूरा करती है तब तक उनके बायोडाटा में पार्ट टाईम जॉब के रूप में वर्क एक्सपीरियंस जुड़ जाता है। डिग्री पूरी करने के बाद वे इसे पूर्णकालिक सेवा के रूप में भी जारी रख सकती है। इस अवसर पर सेल की इंचार्ज आरती, प्रो. एन रानाडे, ऊषा रानाडे, इकनॉमिक्स विभाग की प्राध्यापिकाएं अंजलि व खुशपिंदर मौजूद थी।