पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेके से शराब और अन्य सामान चोरी

ठेके से शराब और अन्य सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - नगर में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात चोरों ने मलोट रोड पर एक शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए शराब व अन्य सामान चोरी करके ले गए। अविनाश डोडा छबील दास डोडा फर्म के कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि वह रात 11.30 बजे वह ठेका बंद करके घर गए थे। सुबह करीब 6 बजे ठेके का दूसरा कर्मचारी मनीश जिम जा रहा था ने देखा कि ठेके का शटर खुला था और वहां से 25 पेटियां इंग्लिश शराब के अलावा टीवी इन्वर्टर, बैटरा, 5000 रुपए की नगदी गायब थी। ((झांब))